आंतरिक परिवाद समिति का गठन

शिक्षिका प्रतीभा उपाध्याय अध्यक्ष मनोनीत

विशाल बाबा नामदेव

बाग :- मध्य प्रदेश राज्य के शासन के निर्देशानुसार महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिवेदन एवं प्रतितोषण) अधिनियम 2013 की धारा 4 के प्रावधानों के तहत समिति गठित कि गई है । समिति में अध्यक्ष सहित
तीन महिला व एक पुरुष कर्मचारी
को स्थान दिया गया है।

नगर कि शासकीय सी.एम. राईज विद्यालय बाग में एक आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया गया। जिस में समिति में उ.मा.शिक्षिका प्रतिभा उपाध्याय अध्यक्ष, दिव्या कोकने सदस्य, उश्रेशि राजेन्द्र सिंह झाला, सदस्य एवं निलिमा माहेश्वरी अशासकीय समाजसेवी महिला सदस्य मनोनीत किए गये । संस्था प्राचार्य डी.एस. बघेल ने चर्चा में बताया समिति उपर्युक्त अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्य करेगी। अध्यक्ष और सदस्य तीन साल की अवधि के लिए पद पर रहेंगे।साथ ही समिति को निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ कार्यालय से समय-समय पर प्राप्त निर्देशों का पालन करें। शिक्षिका उपाध्याय के मनोनयन पर साथी महिला कर्मचारीयों व स्टाफ शिक्षक साथीयों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाईयां प्रेषित की ।
फोटो संलग्न :

jtvbharat
Author: jtvbharat