
राजू पटेल
नीमच:- जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीती रात हुए हादसे में एक युवक की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूटा, और शुक्रवार सुबह उन्होंने रामपुरा के मुख्य मार्ग पर शव रख चक्काजाम कर दिया। जिसकी सुचना मिलते ही रामपुरा तहसीलदार मुकेश निगम और रामपुरा थाना प्रभारी आर.सी डांगी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है।
यहां एक और अधिकारी परिजनों को समझाइश देने की कोशिश में लगे है, तो दूसरी और परिजनों द्वारा मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही है। फिलहाल मौके पर समझाइश का दौर जारी है। यहां कंपनी के कर्मचारी आजाद भी पहुंच गए है, और बातचीत करते हुए मामले को शांत कराने का प्रयास जारी है।
गौरतलब है कि, गुरूवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि मनोहर पिता नंदलाल मालवीय 36 निवासी ग्राम हतुनिया ग्रीन को कंपनी मे कार्यरत था, और बीती रात वह डयूटी के लिए शिमला प्लांट जा रहा था। इसी दौरान रामपुरा बस स्टेंड के समीप आमने-सामने बाइक की टक्कर हो गई, और मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई।