खेतिया सेंधवा राष्ट्रीय राजमार्ग की मिली 615 करोड रुपए की स्वीकृति

राजेश नाहर खेतिया
भारत सरकार के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर हैंडल द्वारा X प्लेटफार्म के माध्यम से पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि खेतिया सेंधवा राष्ट्रीय राजमार्ग 752 जी का दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा जिसकी ₹-615.61करोड़ की स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा दी गई। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र को जोड़ने वाली इस सड़क परियोजना यह सड़क 2 लेन बनाई जाएगी । राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उन्नत इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की आवागमन को गति मिलेगी जिससे क्षेत्र के व्यवसाय गतिशील हो सकेंगे,बड़वानी जिले के सेंधवा, निवाली पानसेमल व खेतिया से गुजरने वाली सड़क परियोजना की स्वीकृति पर स्थानीय नागरिकों द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी का आभार व्यक्त किया गया ।

jtvbharat
Author: jtvbharat