
भवन सहित अन्य विकास कार्यों की मांग की सरपंच प्रतिनिधि चौहान ने
विशाल बाबा नामदेव
बाग – ग्राम पंचायत जामन्यापुरा के सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन चौहान ने दिनांक 6 नवंबर 2024 शुक्रवार को धार जाकर जिला पंचायत सीईओ ( आईएएस अधिकारी ) अभिषेक चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेहड़ा को पंचायत का नवीन भवन सहित पंचायत में अन्य निर्माणों की मांग करते हुए आवेदन दिया । जिसमें सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन चौहान ने बताया की ग्राम पंचायत जामन्यापुरा में कही वर्षों से पंचायत भवन नहीं होने से बड़ी परेशानी होती है ग्राम सभा से लेकर अन्य बेठको के लिए पंचायत में कोई भवन नहीं है । जिसको लेकर ग्राम सभा में इसका ठहराव प्रस्ताव भी बनाया गया है । उसी नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति हेतु मेरे द्वारा जिला पंचायत सीईओ और जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेहड़ा से मुलाकात कर पंचायत भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों का मांग पत्र सोपा गया है । मांग पत्र में नवीन पंचायत भवन सहित ग्राम पंचायत जामन्यापुरा के रिसावला चोर खोदरा ईट भट्टो के वहां नाले पर पुलिया निर्माण, जामन्यापुरा के मोटला अजय के घर से पटेलपूरा खोदरे तक सीसीरोड़ निर्माण वहीं धनसिह के घर से अमरसिंह निर्भय के घर तक का सीसीरोड़ निर्माण आदि कार्यों का मांग पत्र सोपा गया ।