BJP नगर उपाध्यक्ष ने पार्टी को दिया इस्तीफा, पार्टी के लिए मेरे पास कोई समय नही है।

विश्वकर्मा को आखिर पार्टी से अचानक क्यों अलविदा कहना पड़ा? खोजे जा रहे हैं जवाब।

मुंदी शाहरुख मंसुरी

मुंदी नगर के उपाध्यक्ष एवं बूथ क्रमांक 167 के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा निवासी वार्ड क्रमांक तीन ने अपने सभी पदों से त्यागपत्र देकर पार्टी को अलविदा कह दिया है। इससे पहले संजय विश्वकर्मा ने अभी तक पार्टी का जो सहयोग मिला । इसके लिए नेता और कार्यकर्ताओं का आभार माना, और कहा कि कोई भी राजनीतिक मैटर पर मेरे से कोई संपर्क नहीं करे , आज के बाद में एक आम नागरिक हु, विश्वकर्मा ने इस्तीफे की जानकारी एक सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप पर जारी कर नेताओं को अवगत कराया है। विश्वकर्मा के इस्तीफे को आंतरिक असंतोष और खींचतान का कारण माना जा रहा है। संजय विश्वकर्मा ने कहा कि में पारिवारिक कारण से इस्तीफा दे रहा हु, में अब पार्टी को सेवाएं नहीं दे सकता। उन्होंने यह भी कहा कि में पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था, और रहूंगा फिलहाल पारिवारिक कारणों के चलते मेने अपने सभी पद से इस्तीफा देना का फैसला लिया हु।

मूंदी की राजनैतिक उठापटक

100लोगों को बीजेपी सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य का तमगा पाने वाले बीजेपी कार्यकर्ता संजय विश्वकर्मा को आखिर पार्टी से अचानक क्यों अलविदा कहना पड़ा? खोजे जा रहे हैं जवाब।

jtvbharat
Author: jtvbharat