बाग मे सड़क सुरक्षा तहत जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरा पुलिस विभाग

विशाल बाबा नामदेव

बाग:-धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने जिले में बढ़ती सड़क सड़क दुर्घनाओ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से 05 दिसंबर से जिले में 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। जिसका पालन करने बाग पुलिस भी सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस का अमला सड़कों पर उतर आया। सार्वजनिक स्थानों पर पंपलेट आदि का वितरण किया और लोगों को समझाइश दी गई।

वाहन चेकिंग के दौरान लगाए गए बैनर को देखकर लोग को जागरूक करने कि कोशिश कर इस जागरूकता अभियान में बाग थाने के मास्टर ट्रेनर्स सखाराम गोखले ने प्रथम दिवस 05 दिसंबर को प्रमुख चौराहे पर बाईक सवार युवकों को रोककर सड़क दुर्घटना के बचने के उपाय बताते हुए कहा कि गाडी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना,हेलमेट लगाकर बाईक चलानाऔर सीटबेल्ट लगाकर बड़ी गाड़ीयों को डायविंग करना, गाडी की गति सिमित रखकर ध्यान पूर्वक चलाना,शराब पीकर गाडी न चलाए,फुटपाथ पर सावधानी से चलें और जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करने जैसे अनेको बातो से जागरुकता का संदेश दिया ।

इस अभियान के दुसरे दिन में सहभागिता करते हुवे थाना प्रभारी कैलाश चौहान टाण्डा रोड़ पर अपनी टीम के साथ सड़क पर खड़े होकर स्कूल बसों का फिटनेस अन्य कागजात देखे गये। वही अन्य चारपहिया वाहनों एवं मोटरसाइकिल के कागज देखकर समझाई देते नजर आये ।साथ ही गत वर्ष दुर्घटना कि जानकारी से आमजन को अवगत कराने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग के स्थान पर बैनर के माध्यम से जिला धार में गत वर्ष घटित सड़क दुर्घटनाओ के आंकड़े भी सार्वजनिक करते हुए जागरूकता का संदेश दिया ।

jtvbharat
Author: jtvbharat