थाना बाग सेवनिया क्षेत्र में 10 वर्षीय बालक को डायल-112 एफआरव्ही ने परिजन से मिलाया

पर्वत सिंह राजपूत

भोपाल के थाना बाग सेवनिया क्षेत्र के अमराई में एम्स रोड़ पर एक 10 साल का बालक मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 05-12-2024 को रात्रि 07:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बाग सेवानिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक सुरेश कीर तथा पायलेट धर्मेंद्र राजपूत ने बालक को अपने संरक्षण में लेकर आसपास के क्षेत्र में बालक के परिजन की तलाश की । बाग मुगालिया क्षेत्र में परिजन के मिल जाने पर एफआरव्ही स्टाफ द्वारा परिजन को थाना बुलाकर थाना स्टाफ की मौजूदगी में बालक को माता पिता के सुपुर्द किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक परिजन की डांट से नाराज होकर घर से दूर चला गया था। डायल-112 जवानों द्वारा परिजन को बालक से मित्रवत व्यवहार करने की सलाह दी गयी। बालक को सकुशल मिलाने के लिए परिजन द्वारा डायल-112 जवानों का आभार व्यक्त किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat