बोहरा समाज के धर्म गुरु का हुआ शहर में आगमन बड़ी संख्या में एकत्रित हुए समाज जन

राजेश नाहर, खेतिया
खेतिया,, बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना अलीकदर मुफद्दल सैफ़ुद्दीन जी(त.उ. श.) का अल्प समय के लिए खेतिया प्रवास हुआ। सैयदनासाहब का कारो का काफिले ने महारास्ट्र की सीमा से मध्य प्रदेश के खेतिया में प्रवेश किया। शहर में कुछ समाज जनों के निवास व प्रतिष्ठान पर पहुंचे उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब दिखाई दे रहे थे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सयैदना साहब सब्जी मंडी के पास स्थित बोहरा मस्जिद पहुंचे जहां केवल खेतिया के लोगों को प्रवेश दिया समाज जनों को धार्मिक प्रवचन देते हुए सबको साथ रहने व संगठित रहकर देश के कल्याण के लिए आगे रहने का अनुरोध किया।
सैयदना साहब के आगमन पर सारी व्यवस्था बोहरा समाजजनों के विभिन्न विभागों द्वारा की गई जहाँ सुरक्षा,बैंड,यातायात व्यवस्था भी निर्धारित वेशभूषा में बाहर से आये समाजजनों ने की।आज खेतिया शहर में बड़ी संख्या में बोहरा समाजजन दिखाई दे रहे थे ना सिर्फ पुरुष वहीं महिलाएं भी वही खेतिया शहर के नागरिक बोहरा समाज के साथ-साथ धर्म गुरु सैयदना साहब एक झलक पाने को बेताब दिखाई दे रहे थे। प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाएं इस दौरान की गई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आयुष अलावा, तहसीलदार सुनील सिसोदिया, नगर निरीक्षक सुरेंद्र कनेश, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ईश्वर महालेअपनी टीम सहित पूरी देर बने रहे।
शहर में जिस मार्ग से धर्मगुरु गुज़रे उस मार्ग पर स्वागत द्वारा लगाते हुए पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
धर्मगुरु के आगमन पर सारे शहर में बहुत अधिक संख्या में विभिन्न स्थानों से आये बोहरा समाज जन दिखाई दे रहे थे।
स्थानीय बोहरा समाज द्वारा सैयदना साहब के प्रवास के दौरान शहर के नागरिकों व प्रशासन के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया

jtvbharat
Author: jtvbharat