
जिला ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर – गायत्री देवी का मंदिर बुरहानपुर जिले के प्रसिद्ध मंदिरो मे से एक है यह मंदिर बुरहानपुर तहसील मे बुरहानपुर- मुक्ताईनगर मुख्य सड़क पर है बुरहानपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर ग्राम दापोरा मे स्थित है गायत्री देवी के मंदिर का निर्माण गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति प्रकाश भावजी पाटिल द्वारा सन 1993 में स्वयं के धन से मंदिर का निर्माण कराया गया था हर साल माता के मेले का आयोजन 8 दिसंबर को ग्राम दापोरा मे होता है माना जाता है कि गायत्री देवी के दर्शन करने से भक्तो की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है इसलिए मां के इस रूप के दर्शन करने से भक्तो की इच्छाए ही पूरी हो जाती है इसलिए मां के इस रूप के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु यहां आते है साल मे एक बार यह मेला लगता है जिसमे माता के दर्शन के लिए लोगो की भारी भीड़ एकत्रित होती है