
संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ :- पेटलावद नगर की सफलता स्कूल में प्रख्यात समाजसेवी, संपर्क ग्राम के निदेशक निलेश देसाई, शिक्षाविद् श्रीमती प्रशाली देसाई, sdop सौरभ तोमर, अशासकीय विद्यालय संघ के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, पैरालीगल वालेंटियर मनोज जानी, टी आई पेटलावद दिनेश शर्मा की उपस्तिथि में नगर के समस्त अशासकीय विद्यालय के वाहन चालक, परिचालक, हेल्पर की महती बैठक का आयोजन सूबेदार धर्मेंद्र पटेल तथा टीम द्वारा किया गया। Sdop सौरभ तोमर द्वारा वाहन चालकों पर समाज की महत्वपूर्ण दायित्व की बात की। बैठक में चालक टीम को उनके पुलिस वेरिफिकेशन, मेडिकल चेकअप की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री एवं श्रीमती देसाई द्वारा वाहन चालक को सारथी से संबोधित किया, श्रीकृष्ण की भांति स्त्री सुरक्षा का दायित्व का सम्मान का अधिकारी बताया। वाहन चालकों को अपनी वेशभूषा, भाव भंगिमा, आचरण पर विशेष जोर देने की बात टी आई दिनेश शर्मा द्वारा बताई गई। वाहन संबंधी रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस, लाइसेंस की वैद्यता पर ध्यान देने को कहा। वाहन चालन में दुर्घटना पूर्व, दुर्घटना के दौरान तथा दुर्घटना पश्चात सजगता बरतने तथा आवश्यकता नुसार डायल100, एंबुलेंस108, फायर ब्रिगेड101, सरकारी अस्पताल , स्कूल संचालक से तुरंत संपर्क करने की समझ दी गई। विद्यालय संचालक गोपाल, पैरा लीगल वालेंटियर मनोज जानी, आदर्श स्कूल के संचालक नारायण काग भारतीय द्वारा भी निर्देशित किया गया। विभिन्न स्कूलों के संचालकों की गरिमामई उपस्तिथि रही। कार्यक्रम मां सरस्वती के गीत से और समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन विपिन गांधी, सफलता स्कूल परिवार द्वारा और कार्यक्रम की प्रस्तावना व स्वागत भाषण और आभार सूबेदार धर्मेंद्र पटेल द्वारा ज्ञापित किया गया। अंत में सफलता विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों तथा वाहन चालकों को सामूहिक स्वल्पाहार कराया गया।