जिला स्तरीय जनसुनवाई में में डिप्टी कलेक्टर द्वारा आवेदन लिये गए

संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 10 दिसम्बर, 2024:- डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा द्वारा मंगलवार को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।
जनसुनवाई में आवेदक पन्नालाल पिता टेकला गारी निवासी ग्राम पुरानी चौकी के पास रंभापुर जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि आवेदक निजी कृषिभूमि मे की वर्षों से आने जाने रास्ता होने पर अनावेदक के द्वारा रास्ता बंद किये जाने एवं रास्ते को चालू करवाये जाने के संबंध मे आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदक ग्राम पंचायत काली देवी के समस्त निवासीगण द्वारा बताया गया कि दशहरा मैदान में अतिक्रमण कर रखी गई घुमटी को हटाने के संबंध मे आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदिका कमला पति स्व. सुभाष परमार निवासी मेघनगर जिला झाबुआ द्वारा बताया कि उनके पति की मृत्यु पश्चात मुख्यमंत्री जन कल्याण सम्बल योजना के अन्तर्गत अनुग्रह सहायता योजना की स्वीकृति आदेश होने के 01 वर्ष बाद भी आवेदिका के अकाउंट में सहायता राशि नहीं डलने के संबंध मे आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदिका लीला बाई बेवा हेमराज गामड़ निवासी ग्राम रूपगढ़ तहसील पेटलवाद जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि उसकी मालकी कृषि भूमि को विपक्षी गणों के द्वारा कृषि कार्य नहीं करने देने के संबंध मे आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदिका श्रीमती सरला पति पेमा मेडा निवासी ग्राम परनाली जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षीगणों के द्वारा प्रार्थिया के साथ विवाद करने पर कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
डिप्टी कलेक्टर द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 38 आवेदन आए।
इस दौरान समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat