
संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 12 दिसम्बर, 2024:- जिला चिकित्सालय झाबुआ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एस. बघेल एवं सिविल सर्जन झाबुआ डॉ मोहन मालवी के निर्देशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत क्लब फुट क्लिनिक का शुभारंभ अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। वर्तमान में जिले 21 क्लब फुट के बच्चों को उपचार निशुल्क किया गया है। जिसमें अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप ठाकुर द्वारा बताया कि क्लब फुट एक जन्म विकृति है इसका इलाज कास्टिंग, टेनोटोमी और ब्रेसिंग द्वारा किया जाता है।
इस कार्यक्रम में आर बी एस के समन्वयक द्वारा बताया गया कि फिल्ड में कार्यरत टीमों द्वारा क्लब फुट के बच्चों को रेफर किया जाता है जिसका हर बुधवार को क्लब फुट क्लिनिक झाबुआ में भेजा जाता है जिसमें जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ द्वारा उपचार किया जाता है एवं अनुष्का फाउंडेशन द्वारा बच्चों को विशेष प्रकार के जूते निशुल्क दिए जाते है एवं सहयोग किया जाता है। इस अवसर पर जिला अस्पताल के अधिकारी/कर्माचारी एव अनुष्का फाउंडेशन से समन्वयक शुभम चौरे आदि उपस्थित थे।