17 नेत्र रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु इंदौर रवाना

राजेश नाहर,खेतिया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेतिया एवं पानसेमल में निरंतर नेत्र रोगियों की जांच की जाकर मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु मरीज को इंदौर भेजा जा रहा है ।नेत्र रोगियों की सुविधा की दृष्टि से आज सुबह चिकित्सालय,खेतिया पहुंची चोइथराम नेत्रालय इंदौर की टीम ने यहां उपस्थित नेत्र रोगियों का परीक्षण किया और उन्हें आंखों को स्वस्थ रखने हेतु आवश्यक सलाह दी ।
स्वास्थ्य केंद्र खेतिया के नेत्र सहायक राम कुशवाहा ने बताया की चोइथराम नेत्रालय टीम द्वारा 42 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 17 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चोइथराम नेत्रालय इंदौर निशुल्क बस द्वारा पहुंचाया गया है ।
ज्ञात रहे की शासकीय अस्पताल द्वारा नेत्र रोगियों संस्थाओं द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किया जा रहे हैं दवाई के साथ संस्थाओं द्वारा उन्हें लाने ले जाने ,खाने की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। संस्थाओं द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के चलते क्षेत्र के अनेक लोग निशुल्क अपने मोतियाबिंद का ऑपरेशन अब तक कर चुके हैं।
समस्त स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा

jtvbharat
Author: jtvbharat