संघर्ष से सिद्धि के समाचारों के चलते प्रशासन ने दिखाई सख़्ती,पार्किंग किये वाहनों को हटाया

राजेश नाहर, खेतिया
खेतिया,,,
शहर के शासकीय भवनों के परिसरों को यहां वहां अवैध रूप से परिसर में पार्किंग करने वाले वाहनों को लेकर संघर्ष से सिद्धि, ने अपने समाचारों में किस प्रकार स्वच्छता अभियान को लेकर किये वाल पेंटिग्स के सामने व आसपास परिसर को पार्किंग बनाया प्रकाशित किया।समाचारों के बाद पार्किंग किये वाहनों को नगर पंचायत प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती से हटा दिया है। स्वच्छता अभियान 2025 के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में स्वच्छता हेतु नागरिकों को जागरूक करने एवं शहर को स्वच्छ बनाए रखने के प्रयासों के चलते शहर के विभिन्न स्थलों पर वॉल पेंटिंग कराकर स्वच्छता हेतु संदेश देने का प्रयास किया है।इन स्थानों पर बेरिकेड्स लगाकर वाहनों को रोकने के साथ सेल्फ़ी पॉइंट्स पर स्वच्छता का प्रयास किया, शासकीय परिसरों के आसपास स्वच्छता कर सेल्फी प्वाइंट बनाए हैं किंतु शासकीय परिसरों के पास स्वच्छ के परिसरों पर लोगों ने अपने वाहन खड़े कर पार्किंग झोन बनाते हुए अस्थाई रूप से अतिक्रमण किया जिसके संघर्ष से सिद्धि,में आये समाचार के साथ ही प्रशासनिक अमला तेज गति से हरकत में आया व खड़े वाहनों को वहां से हटा दिया। शहर स्वच्छ रहे यह सब की अपेक्षा है जहां एक और शहर में बढ़ते वाहनों के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर बेतरतीब तरह से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं जो आए दिन जाम का कारण भी बनते रहें।
शहर में अंतर राज्य सीमा से वाहन शहर में प्रवेश करते हैं किंतु शहर पर सड़क पर बेतरतीब पार्किंग किए गए वाहनों के चलते दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है,, फिलहाल स्वच्छता अभियान को लेकर प्रशासन की पहल का लोगों ने स्वागत किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat