
राजेश नाहर,
खेतिया,,,बड़वानी जिला कलेक्टर डॉक्टर राहुल फटिंग के मार्गदर्शन में जिले में इन दिनों मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान चल रहा है जो 26 जनवरी तक चलेगा ।26 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से वंचित पात्र हितग्रहियो का सर्वे कर उन्हें लाभ दिलाया जाएगा।
इस संबंध में नगर पंचायत खेतिया में नगर पंचायत कर्मचारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर इस अभियान के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया अभियान में 45 हितग्राही मूलक योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने आम जनों से जुड़ी 63 शासकीय सेवा के संबंध में आवेदको की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रशिक्षित किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ईश्वर महाले ने बताया कि फिलहाल प्रशिक्षण दिया गया है अभियान के प्रभावी संचालन के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे दल बनाए गए हैं वह नगर पंचायत परिषद के क्षेत्र में शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को लाभ दिलाया जाएगा। नगर पंचायत के लिपिक श्री अशोक शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित करते हुए कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही शेष नहीं रहना चाहिए। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित थे