
जावद । दिसम्बर माह लगते ही शीत लहर चलने से ठंड का प्रभाव में एकाएक रफ्तार बढोतरी होने पर नगरवासी, क्षेत्रवासी अलाव जलाकर ठंड का बचाव कर रहे है। धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी जावद ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शासन-प्रशासन से अलाव के लिए लकडियों की मांग जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, मनासा, नीमच, जावद एसडीएम राजेश शाह, नीमच नगर पालिका एवं जिले के सभी नगर परिषद के सीएमओ साथ ही सबंधित अधिकारियो से इस पत्र के माध्यम से कहा दिसबंर माह से शीत लहर व बढती हुई कडकडापती ठंड को देखते हुए जिले के सभी सार्वजनिक स्थानो, यात्री प्रतिशालयो, बाजारो, चौराहो में शीघ्र ही प्रतिदिन शाम के समय अलाव के लिए लकडियो की व्यवस्था हो ताकी लौग अलाव जलाकर ठंड व सर्दी से बचाव कर सके, साथ ही जिले में रात रूकने हेतू रेन बसेरा पर बिस्तरो की उचित व्यवस्थाए की जाए। प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी ने आगे बताया है कि जिले के साथ साथ जावद नगर में भी अलाव के लिए प्रतिदिन लकडियो की व्यवस्था और रेन बसेरा पर सफाई करवाकर बिस्तरो की व्यवस्था हो, ताकी लौगो को ठंड के मौसम में उचित सुविधाए मिल सके। आपको बतादे कि प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी के सौजन्य से प्रतिवर्षानुसार इस 12वें वर्ष भी 30 नवम्बर 2024 शनिवार को बस स्टैंड पर श्री समर्थ हनुमान मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष बाबुभाई काबरा, वरिष्ठ बलराम चांडक के हांथो सायंकाल 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रतिदिन “लगाओ फोन, कंबल पहुंचेगा आपके द्वार” मुहिम का विधिवत शुभारंभ हुआ। हिंदूवादी नेता सोमानी ने 14 दिनो में सायंकाल 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक 180 से अधिक कंबल कर दिए वितरित, साथ ही यह मुहिम आगे भी चलती रहेगी।