घर घर स्वच्छता का दीप जलाएंगे, नीमच शहर को स्वच्छ सुंदर बनाएंगे 

पर्यावरण मित्रों ने रोडवेज बस स्टैंड स्थित मुक्तिधाम मार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान, , 4 घंटे श्रमदान कर 8 ट्राली से अधिक किया गंदा कचरा एकत्रित, शहर को स्वच्छ बनाने में शहरवासी भी करें सहयोग, पोलेथिन थैलियों का ना करें उपयोग — चन्द्रसिंह धार्वे डिप्टी कलेक्टर नीमच/ हम सबने ये ठाना है नीमच शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाना है के उद्देश्य से संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा शनिवार दिनांक 14 दिसंबर 2024 को प्रातः 7 से 11 बजे तक रोडवेज बस स्टैंड नीमच सिटी मार्ग स्थित श्री गोविन्द बैकुंठ धाम द्वार मार्ग एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के सामने स्वच्छता अभियान चलाया गया उक्त मार्ग के दोनों ओर भारी तादाद में कंटीली झाड़ियां, बेशुमार गन्दे कचरे से लबरेज पड़ा था जहां से शवयात्रा निकालना भी दुर्लभ था, मुक्ति धाम द्वार में प्रवेश करने पर मार्ग की हालत को देखकर ही शहरवासियों को भी लज्जा आ जाए, ऐसे मार्ग को स्वच्छ सुंदर बनाने हेतु शहरी विकास परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्रसिंह धार्वे के मार्ग दर्शन में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष एवं स्वच्छता विकास अभियान संस्था के महासचिव किशोर बागड़ी संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड से मुक्ति धाम मार्ग पर स्वच्छता एवं पर्यावरण मित्रों के साथ ही नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने 4 घंटे श्रमदान कर मार्ग से कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई कर 8 ट्राली से अधिक गंदा कचरा एकत्रित कर ट्रीचींग ग्राउंड भोलियावास भेजा गया , इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को स्वच्छता की भी शपथ दिलाई गई,अभियान में शहरी विकास परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्रसिंह धार्वे, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के संरक्षक नवीन अग्रवाल, जगदीश शर्मा, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव दुलीचंद कनेरिया, राजकुमार सिन्हा,केशव सिंह चौहान, हरीश उपाध्याय, समाज सेवी शिव माहेश्वरी,नगरपालिका के स्वच्छता निरीक्षक अविनाश घेंघट,मंगल नारायण, भेरुलाल,रवि रमेश,रजत, देवकरण बाबूलाल, गणेश छोटुलाल, अविनाश प्रहलाद, ओमप्रकाश महेश आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई, उक्त मार्ग की साफ-सफाई होने पर क्षेत्र के व्यवसायियों ने भी प्रशंसा करते हुए कहा कि मुक्ति धाम परिसर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाना हम सभी का दायित्व है उक्त जानकारी संस्था सचिव दुलीचंद कनेरिया ने दी है, किशोर बागड़ी अध्यक्ष संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच

jtvbharat
Author: jtvbharat