
संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 14 दिसम्बर, 2024:- मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत प्रभारी कलेक्टर प्रखर सिंह के निर्देशानुसार शासकीय पीजी कॉलेज झाबुआ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लर्निंग लाइसेंस प्रदान करने हेतु कैंप का आयोजन किया गया।
इसके अंतर्गत कुल 31 लर्निंग लाइसेंस बना कर छात्रों को प्रदान किए गये। बनाए गए लर्निंग लाइसेंस को 01 महीने बाद परमानेंट लाइसेंस में निर्धारित प्रक्रिया का अनुसरण कर बदला जायेगा। कैंप में आरटीओ कार्यालय से पूजा डामोर और रश्मि गामड़ उपस्थित रही जिन्होंने छात्रों को लर्निंग लाइसेंस बनाने में सहायता की।