रामचंद्र सोनीस भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त

राजेश नाहर,खेतिया,,,
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराया जाए संगठन चुनाव के दौरान कल देर रात बड़वानी जिले की सूची घोषित की गई जिसमें खेतिया शहर के रामचंद्र सोनीस को खेतिया भाजपा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सोनिस की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने उन्हें बधाई दी है। ,नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष सोनिस कहना है कि यह भारतीय जनता पार्टी ही है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी मंडल अध्यक्ष बन सकता है,हम सभी साथ है सभी के सहयोग से संगठन को मजबूती देने के साथ विकास कार्यों को लेकर सरकार के समक्ष अपनी बात निरंतर रखेंगे ।
खेतिया में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सोनीस है वहीं भाजपा ने रामचंद्र सोनीस को अपना अध्यक्ष बनाकर एक नई शुरुआत कर दी है।

jtvbharat
Author: jtvbharat