
जिला ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर – नेपानगर थाना परिसर मे मंगलवार को पुणे की सुरक्षा एजेंसी एसआईएस की ओर से रोजगार शिविर लगाया गया इसमे काफी संख्या में क्षेत्र के युवक पहुंचे युवको ने सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, भर्ती अधिकारी पद के लिए आवेदन किया इस दौरान एक घंटे की लिखित परीक्षा भी हुई जिले के अन्य थाना परिसरो मे भी अलग-अलग दिनांक को यह रोजगार शिविर लगेंगे चयन प्रक्रिया के लिए एसआईएस कंपनी के असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर नारायण शर्मा ने बताया रोजगार भर्ती के लिए शिविर लगाया गया इसमे दस्तावेजो की जांच कर एक घंटे की परीक्षा ली गई क्वालिफाइड होने पर लेटर इशू होगा इससे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा 28 दिसंबर तक ट्रेनिंग पुणे में होगी जो एक महीने यानी 27 जनवरी तक चलेगी इसके बाद भोपाल, इंदौर, खंडवा, बड़वानी आदि मे पद स्थापना दी जाएगी यह भर्ती सुरक्षा जवान, सुरक्षा पर्यवेक्षक, भर्ती अधिकारी पद पर की जा रही है जिले का यह पहला शिविर है इसमे सुरक्षा जवान के लिए 10वी पास युवाओ का चयन किया जा रहा है सारे दस्तावेज चेक कर लिखित परीक्षा के बाद 350रुपए फीस ऑनलाइन जमा कराकर जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा मध्य प्रदेश सरकार के माध्यम से बुरहानपुर एसपी की परमिशन पर यह परीक्षा हो रही है एक महीने की ट्रेंनिंग पुणे मे होगी पहले हमारा सेंटर बड़वानी मे था लेकिन अब पुणे मे है
जिले मे यहां भी होगी भर्ती प्रक्रिया
18 दिसंबर को शिकारपुरा थाना परिसर, 19 दिसंबर को खकनार थाना, 20 दिसंबर को निंबोला थाना, 21 दिसंबर को शाहपुर थाना, 23 को धूलकोट चौकी, 24 को रक्षित केंद्र बुरहानपुर, 25 को नावरा चौकी परिसर मे भी भर्ती प्रक्रिया की जाएगी