* अभिज्ञान के प्रशिक्षित स्टॉफ का प्रत्यक्ष प्रमाण

विश्वविद्यालय इंदौर में आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अभिज्ञान के प्रतिभाशाली खेल शिक्षक श्री देवेंद्र सिंह चौहान ने भाला फेंक और कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोल्ड मेडल प्राप्त कर बाजी मारी और नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज करवाया।
अभिज्ञान नगर की एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था है जो कि प्रशिक्षित और अनुभवी स्टॉफ द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है, और खेल की बात की जाए तो अभिज्ञान का तराना नगर में कोई सानी नहीं है। इस बार फिर श्री देवेंद्र सिंह की जीत से विद्यालय ने स्पष्ट कर दिया कि मेहनती और अनुभवी शिक्षको के मार्गदर्शन में छात्रगण के भविष्य का झंडा किस तरह से शिखर पर परवान चढ़ता है। इस गौरवशाली अवसर पर सहर्ष अभिज्ञान परिवार ने श्री देवेंद्र सिंह को बधाइयाँ दीं और संस्था के प्राचार्य दिनेश हरड़ व
समिति कोषाध्यक्ष श्रीमती विनिता कानड़ी ने पुष्पमाला और मिठाई से स्वागत कर हौसला अफजाई की ।
उक्त जानकारी संस्था प्रवक्ता सलमान खान ने दी।

jtvbharat
Author: jtvbharat