
गैंग से 1800 लीटर आईल व एक क्रेटा कार जप्त*
राजेंद्र योगी इंदौर फर्स्ट
कन्नौद — क्षेत्र में आस-पास एमपीईबी के ट्रांसफार्मरों से आईल चोरी करने की सूचना प्राप्त हो रही थी. जिसपर पुलिस अधीक्षक जिला देवास पुनीत गेहलात द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मूरिया व एसडीओपी श्री केतन अडलक को कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये थे, जिससे पालन में पुलिस टीम बनाकर आरोपीगण की तलाश की जा रही थी. दिनांक 2.12.2024 को ग्राम ननासा स्थित एमपीईबी ग्रीट आपरेटर राहुल पिता मागीलाल गुर्जर निवासी ननासा द्वारा ट्रांसफार्मर से आईल चोरी के संबध में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा विवेचना की गई. विवेचना में आरोपी शेरू पिता हरसिंह निवासी हाटबाजार, बस स्टैण्ड के पास पीथमपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिससे जानकारी मिली कि आरोपी अपने साथियो के साथ मिलकर पहले रेकी करते है. फिर रात्री में चोरी कर लेते हैं, जिसके लिये कार का उपयोग करते है. जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा पीथमपुर से आरोपी टेनी उर्फ शैफअली निवासी गणेश नगर डेरी सराय घाटा बिल्लोद थाना बगदूद जिला धार को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 1800 लीटर आईल तथा कार केटा जिससे चोरी करने आते थे जप्ती की गई आरोपीगण द्वारा इन्दौर बुरहानपुर में ग्रीड पर से चोरी कर चुके है. उपरोक्त कार्यवाही में कन्नौद थाना प्रभारी निरीक्षक तहजीब काजी उनि राहुल रावत आर योगेन्द्र बालकृष्ण, आर मुस्कान, का योगदान रहा।