ग्राम पंचायत उदयगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हजारों रुपए खर्च फिर भी गांव में फैली है गंदगी

गुमान सिंह भूरिया
उदयगढ़:- ग्राम पंचायत उदयगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रति माह हजारों रूपये स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत के द्वारा खर्च हो रहे है वही कचरा संग्रहण हेतु वाहन टेक्टर लगा रखा है जिसके हजारों रूपये ग्राम पंचायत पे करती है। ओर उसी उदयगढ़ नगर के कचरे कूड़े को शमशान घाट पर ले जाकर खुले में फेक देते है जिससे जिससे कई प्रकार की बिमारिया पैदा होती है और जीव जानवर, पशु पक्षी खाकर बीमार पड़ते हैं। ग्राम पंचायत कर्मचारी अपनी मनमर्जी से कहीं भी कचरा फेकती रहती है। मानो की उदयगढ़ ग्राम पंचायत के कर्मचारी मनमर्जी से पंचायत से स्वच्छ भारत मिशन की राशि का आहरण करते है। आज ग्राम पंचायत उदयगढ़ में महिला पुरुष के लिए शौचालय तक नही है और एक पुरानी बस स्टेन सार्वजनिक शौचालय है तो वहा साफ सफ़ाई नही होती है ।ओर ग्राम पंचायत कर्मचारी पूरे दिन भर रसीद कट्टा लेकर बाजार की रसीद काटते रहते हैं। ओर बाजार में साफ सफाई तक नही करवाते है। ग्राम पंचायत में हाट बाजार का ठैका भी नहीं किया गया है ग्राम पंचायत अपने पाससे रशीद काटकर वसूली करती है। ओर ना ही न कोई टेंडर प्रक्रिया हुई है। जिसका कोई भी ठेके की बोली लगा कर देना है क्योंकि मार्च में भगोरिया आने वाला है उसके अंदर जो झूले चकरी जो भी होता है उनके पैसे की वसूली होती है ओर ग्राम पंचायत ने जो सार्वजनिक शौचालय बनाए हैं उसमें यह भी नहीं लिखा है कि महिला किधर जाएगी पुरुष किधर जाएगा उसका चिन्ह बोर्ड तक नहीं लगा रखा उदयगढ़ में बस स्टैंड है ही नहीं हैऔर बाजार दिन शुक्रवार को तो ऐसा हो जाता है की पुलिया पर दो ही तरफ दुकान लग जाती है। ग्राम पंचायत उदयगढ़ को देखने वाला कोई नहीं और खंडाला रोड पर तो लाइट जलती भी नहीं स्टेट लाइन और नलजल योजना भी बंद है।उदयगढ़ शमशान घाट पर जो नाला बना है वहा कचरा का ढेर लगा दिया मुर्गा मुर्गी पूरे गांव का कचरा पट्टी वही डालते है । उदयगढ़ में कोई शांत हो जाता है और उसको जब वह आखरी समय पर शमशान घाट लेकर जाते तो वहां कोई निकलने को पसंद नहीं करता और वह खड़ा नहीं रहे इतना गंदीवाडा है। यह हमारे प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत मिशन योजना के हाल बेहाल है और उसे स्वच्छ भारत मिशन को यह पंचायत ने पलीता लगाने का काम कर रही है। इस और शासन प्रशासन को ध्यान देना जरूरी है ताकि गरीब जनता को गंदगी से निजात मिल सके।
स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ने 3 लाख पचास हजार के दो सार्वजनिक शौचालय बनाई गई है जो की एक मिर्ची गली जो की ग्राम पंचायत के जस्ट पास में बनी है जो की दो साल के बाद भी आज तक नही पूरी तरह नही बनाई है आधी अधूरी है महिला पुरुष के काफी समस्या आती है जबकि ग्राम पंचायत ने पूरी राशि निकाल चुकी है सिर्फ 55 हजार रुपए निकालना बाकी है। ओर दूसरी और एक सार्वजनिक शौचालय 3 लाख पचास हजार रुपए की जनपद पंचायत में बनी हे जिसका पैसा ग्राम पंचायत ने निकाल कर बनाई है जो की आज तक पूरी नहीं बनी है वहा पर ना तो नल फिटिंग है और ना ही पानी की टंकी लगी है और पूरी तरह से नही बनाई है। ओर सिर्फ इसके भी 55 हजार रुपए बाकी के और बाकी पूरी राशि निकाल चुके हैं। जबकि राशि निकाने के बाद भी सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह नहि बनी है जबकि यहां पर जनपद पंचायत पास में है और सभी जनपद के अधिकार यह देखकर भी अनजान बनते हैं। अब देखना यह होगा कि उदयगढ़ पंचायत को कोन देखेगा कि स्वच्छता अभियान और निर्माण पर वास्तविकता में कितना व्यय किया जा रहा कही कोई भ्रष्टाचार तो नहीं हो रहा है इसकी जांच भी जरूरी है।

jtvbharat
Author: jtvbharat