प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर पर अभद्र टिप्पणी व कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा नेताओ द्वारा किए पथराव पर इंदौर कमिश्नर को सोपा ज्ञापन

महू-इंदौर- जिला कांग्रेस प्रवक्ता जुगनू जादवसिंह धनावत ने बताया
इंदौर में बढ़ती गुंडागर्दी और भाजपा समर्थकों की अराजकता ने शहर की शांति और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। हाल ही में कांग्रेस कार्यालय पर हुआ हमला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। शहर में कानून का राज खत्म होता दिख रहा है, और पुलिस प्रशासन भाजपा के गुंडों के आगे लाचार नजर आ रहा है।
*जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,पुर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल,पूर्व विधायक अश्विन जोशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चडा, विपिन वानखेड़े, राजेश चौकसे, चिंटू चौकसे, राधेश्याम पटेल, राजू भदोरिया, देवेंद्र यादव, इत्यादि नेताओं ने उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन किया। व
संविधान निर्माता दलितों, पिछड़ों के मसीहा डॉ भीमराव अंबेडकर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सदन में की गई अभद्र टिप्पणी और अपमान को लेकर एवम् कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर भाजपा युवा मोर्चा के असामाजिक तत्त्वों और गुंडों द्वारा किए गए हमले और पथराव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय का महाघेराव कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महू विधानसभा से जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाशदत्त पांडे, जुगनू जादवसिंह धनावत, शक्तिसिंह गोयल, विजेंद्रसिंह चौहान, जीतू ठाकुर, नारायण पटेल, बैकुंठ पटेल, रमेश जाट,संजय चौहान, अमित अग्रवाल,राजकुमार बागड़ी, मनमोहन गुणावद,अनूप जाट, महेंद्र गोस्वामी,ओम पटेल, शुभम जैन, रोहित ठाकुर, इत्यादि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat