
संघर्ष से सिध्दि – संदीप राठौड़
डही। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मंगलवार को पांचवी तक के बच्चों के लिए सुबह 11 से 1 बजे तक और कक्षा 6 से 8 के बच्चों के लिए सुबह 11 से 2 बजे तक ओलिंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें दूसरी से आठवीं तक के करीब तीन हजार पांच सौ बच्चे शामिल हुए। ओलिंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से बच्चों की गणित, भाषा व पर्यावरण विषय की दक्षता को परखा गया। यह परीक्षा विकासखंड के नौ संकुल केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। कई बच्चों ने दो से पांच किमी अपने गांव से संकुल पर आकर परीक्षा दी। बच्चों को आने-जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई थी। शिक्षक बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। परीक्षा देने आए बच्चों को केंद्रों पर बिठाकर भोजन भी कराया गया। बीआरसी, बीएसी, संकुल प्राचार्य और जनशिक्षकों द्वारा परीक्षा की मानीटरिंग की गई।
इस परीक्षा को लेकर खास बात यह दिखाई दि की बच्चों के साथ ही उनके शिक्षकों में उत्साह रहा। सुबह से ही शिक्षकों द्वारा बच्चों को वाहनों से परीक्षा केंद्रों पर आने के लिए तांता लगा रहा। खास बात यह है की परीक्षा में 4174 बच्चे नामांकित हुए थे। जिनमें से करीब 3500 बच्चों ने परीक्षा दी। बीआरसी मनोज दुबे ने बताया कि इस तरह की परीक्षा से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत होगी। विकासखंड डही के बच्चे हमेशा अच्छे परफॉर्मेंस देते आए हैं। बस उन्हें उचित मंच की आवश्यकता होती है। बीआरसी दुबे ने बताया कि ओलंपियाड एक ऐसी प्रतियोगिता है। जिसमें कक्षा दूसरी से आठवीं तक के बच्चों का गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं सामान्य ज्ञान जैसे विषयों की दक्षता जांची जाती है। यह परीक्षा छात्रों के समझने- सीखने का मूल्यांकन करती है। परीक्षा को लेकर बीएसी हितेंद्र सिंह ठाकुर, मीनाक्षी ठाकुर, राकेश घोषी, अजय भारद्वाज, मनीषा ठाकुर, अनीता कनौजिया, मोहन सिंह उच्चवारिया ने नोडल के रूप में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।
विकासखंड के इन केंद्रों पर हुई परीक्षा, डही के केंद्र पर 500 बच्चों ने परीक्षा दी
मॉडल स्कूल डही, हायर सेकेंडरी गाजगोटा, हायर सेकेंडरी पडियाल, हायर सेकेंडरी अराड़ा, हाईस्कूल अतरसुमा, हाईस्कूल गांगपुर हाईस्कूल धरमराय, हाईस्कूल फिफेड़ा, मावि सिलकुंआ में परीक्षा संपन्न हुई। मॉडल स्कूल डही में करीब 500 विद्यार्थियों ने 12 कक्षों में परीक्षा दी। यहां सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुशवाह, हाई स्कूल जामदा के प्राचार्य देवेंद्र पुरोहित, मॉडल स्कूल के प्राचार्य मनीष भावसार आदि ने निरीक्षण किया। इस दौरान जन शिक्षक सूरत सिंह सस्त्या प्रताप सिंह ओहरिया आदि मौजूद थे।
फोटो- डही क्षेत्र में उत्साह से परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी।
फोटो- डही में परीक्षा देने आए बच्चों को भोजन कराया गया।