
अनिल भरावा
आलोट:- मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनता को शासन की योजनाओं का डायरेक्ट लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविर का आयोजन किया जा रहा हे
जिसके अंतर्गत शासन की 116 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शिविर के माध्यम से जनता को सीधे पहुंचाया जा रहा हे
शासन द्वारा मंगलवार को आलोट नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आयुष्मान योजना के पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनाए गए तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई इस अवसर पर वार्ड 10 के पार्षद प्रतिनिधि बालकृष्ण कुंवाडिया,वार्ड क्रमांक 4 के प्रतिनिधि अनिल भरावा,नोडल अधिकारी आशीष गुप्ता , शिवा अरोड़ा, अनवर शेख, नेपाल सिंह सोलंकी, श्रीवंत सिंह सोलंकी, विट्ठल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे