शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी आष्टा में ओलंपियाड परीक्षा 2024

पर्वत सिंह राजपूत

(आष्टा) शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में सत्र 2024-25 में प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 2 से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ओलंपियाड जनशिक्षा केंद्र स्तर प्रथम चरण की प्रतियोगिता 24 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार को जन शिक्षा केंद्र शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में आयोजित हुई जिसके केंद्र अध्यक्ष श्री अजब सिंह राजपूत निरीक्षण कर्ता श्री प्रमोद सिंह सहायक संचालक एवं निरीक्षण कर्ता जगदीश प्रसाद मालवीय जनशिक्षक, ने किया l
इस मौके पर श्री डी एस मालवीय,श्री महेंद्र सिंह मालवीय बाबूजी, रमेश मेवाड़ा, संदीप चौहान उपस्थित रहे l प्रतियोगिता स्थल पर विद्यार्थियों को बैठकर भोजन कराया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat