
भाजपा नेताओं ने लिया अटलजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
विशाल बाबा नामदेव
बाग:-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को भाजपा मंडल बाग ने सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए दो किलोमीटर की सुशासन यात्रा निकाली । यात्रा के समापन पर रोकडिया हनुमान मंदिर ग्राम वाणदा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने अटलजी के आदर्श जीवनकाल का स्मरण करते हुए उनके सपनों को साकार करने में हर संभव योगदान देने का संकल्प लिया ।
सुशासन यात्रा के माध्यम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही गई ।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय सिंह मंडलोई, महेंद्र मेंरती, कैलाश झाबा, धर्मेंद्र बामनिया और नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष सुरेश सिसोदिया ने अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम अगाल ने अटल जी को राजनीति का पुरोधा, शिखर पुरुष बताते हुए भारत माता का सच्चा सपूत बताया । पूर्व मंडल अध्यक्ष और मंडल जिला प्रतिनिधि धर्मेंद्र बामनिया ने कहा कि अटलजी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण भारत में अभूतपूर्व परिवर्तन आए और कृषि, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने की आसान राह ने ग्रामीणों के जीवन में नव चेतना का संचार किया । अजजा मोर्चे के जिलाध्यक्ष महेंद्र मेंरती
ने अटलजी की नदी जोड़ो योजना को
आज के समय में प्रासंगिक बताया । इस अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।