
संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ:- अटकन चटकन पत्रिका मुख्यत पुलिस डायरीज की सच्ची कहानियों से प्रेरित होकर बालक व महिला सुरक्षा पर आधारित है जिसमे कॉमिक्स के माध्यम से घटित होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया है।
वही झाबुआ परिवर्तन का पथिक पत्रिका में झाबुआ शहर का इतिहास, जिले की कला व संस्कृति, उत्सव व त्यौहार के साथ साथ जिले में प्रचलित विभिन्न कुरीतिओ जैसे भांजगढ़ी, दहेज दापा, डीजे, अशिक्षा पर प्रकाश डाला गया है।
पत्रिका के माध्यम से दर्शाया गया है कि पिछले कुछ समय से झाबुआ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे रक्षा सखी कार्यक्रम व पुलिस अधीक्षक के प्रयासों से किस प्रकार झाबुआ एक सकारात्मक परिवर्तन की ओर अग्रसर है।