
समीपस्थ ग्राम अंबा ठिकाना के ठाकुर साहब पंचायत सचिव गजेंद्र सिंह शक्तावत का रविवार को आकस्मिक 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। आपके निधन के समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। ठाकुर गजेंद्र सिंह शक्तावत पंचायत में सचिव पद पर कार्यरत थे। आपने अपने सचिव पद पर रहते हुए झातला, कदवासा ,राजपुरा झंवर, आदि अन्य पंचायत में अपनी सेवाएं दी है। आप मिलनसार,कर्तव्य निष्ठ, उदारवादी सोच के व्यक्तित्व के धनी थे। आपने अपने कार्य के दौरान सामंतवादी सोच को परे रखकर गरीब व सर्वहारा हर वर्ग के लिए हमेशा तत्पर व तैयार रहे हैं। आपने अपने सचिव पद पर रहते हुए आम जन,की सेवा में हमेशा सहयोग किया है। आपकी सेवा भावना को क्षेत्रवासी कभी नहीं भूल पाएंगे। आपका अपने कर्मचारियों विभाग के अधिकारियों व साथियों के साथ भी प्रेम व मिलनसारिता का व्यवहार रहा है। आपकी अंतिम शव यात्रा आपके ग्रह ग्राम अंबा ठिकाने से निकाली गई। जहां आपके पुत्र शक्ति सिंह शक्तावत,व परिजनों ने आपको अंतिम मुखानी दी। आपकी अंतिम शव यात्रा में बड़ी संख्या में समाज जन ग्राम वासी, सरपंच,सचिव व कहीं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। गरीबों के प्रति आपकी उदारता वह कर्तव्य परायणता को क्षेत्र वासी कभी नहीं भूला पाएंगे आपके आकस्मिक निधन पर सचिन रोडीमल राठौर नोंदराम पाटीदार, बालकिशन धाकड़, लाभचंद धाकड़, प्रकाश धाकड़, बद्री लाल सुथार, प्रकाश चंद्र धाकड़ सरपंच, प्रदीप सुथार, देवीलाल ढरना, प्रदीप सुथार, सचिव जगदीश धाकड़, जगन्नाथ राव, नरेश राव, गोपाल शर्मा उमर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष तिवारी से जैन,जनपद प्रतिनिधि पत्रकार राजेश शर्मा ,रतन सोलंकी सुनील जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मानक जैन, मानक धाकड़,मंडलम अध्यक्ष श्रवन सेन, सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट