
बाग – जिस प्रकार विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद नायक लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता दिखाते हुए स्कुलो और छात्रावासों का निरीक्षण कर वहां की शिक्षा की गुणवत्ता संस्था कि व्यवस्था और छात्रावास आश्रमों में बच्चों रख रखाव उनकी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर और बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश शिक्षकों और अधीक्षकों को दे रहे हैं उसी सक्रियता और मानिटींग का परिणाम भी देखने को मील रहा है । नित लहर और कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए अपने अधीकारी के साथ छात्रावास एवं आश्रमों को अधीक्षकों की भी सक्रियता देखने को मीली है जहां शासकीय आदिवासी आश्रमो में छोटे बच्चे रहकर अध्यन करते हैं मोसम के साथ उनके स्वास्थ की सुरक्षा को लेकर आश्रम अधीक्षक बच्चो के लिए ऊनी स्वेटर एवं सर के टोपे वितरण कर रहे हैं जिसकी शुरुआत बाग आदिवासी बालक आश्रम के अधीक्षक भुरु मोरी व कन्या आश्रम घटबोरी की अधीक्षिका श्रीमती मोरी ने अपनी संस्था में गर्म कपड़े बच्चों को वितरण कर उनके स्वास्थ की परवाह की उसके उपरांत घटबोरी बालक आश्रम के अधीक्षक रामसिंह भंवर, एवं बाग गुफा आश्रम अधीक्षक पीड़ू सिंह डोडवे द्वारा भी अपने अपने बच्चों को ऊनी स्वेटर ओर टोपे वितरण किए जिसे पाकर बच्चे बड़े खुश हुए ओर बोले अब ठंड नहीं लगेगी अधीक्षक पीड़ु डोडवे एवं रामसिंह भंवर ने बताया की यहां जो बच्चे हैं अपने बच्चों के सामान हे ओर उसी तरह उनकी हमारे द्वारा देखभाल की जाती है उनके खाने पिटने से लेकर रहने सोने ओर पहनने की व्यवस्थाओं पर पुरा ध्यान देना साथ ही उनकी शिक्षा का भी ख्याल रखना हमारा कृत्व्य है । छात्रावास ओर आश्रमों में हमारे ही तो समाज के बच्चे रह रहे हे फिर क्यों हम इन्हे नजर अंदाज करे । यही बच्चे यहां से पढ़ाई कर के आगे कुछ बड़े बने तो संस्था ओर अधीक्षकों मान सम्मान रखेंगे ।