वार्डो के हितग्राहियों के लिए नगर परिषद पिपलौदा लगा रही शिविर

गौरव टांकवाल पिपलोदा- शासन के निर्देशानुसार अनुसार मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 दिसंबर से 26 जनवरी तक नगर में अलग अलग वार्डो में शिविर लगाए जा रहे हैं उक्त वार्डो के हितग्राहियों को विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं ,पीएम स्वनिधि,आयुष्मान कार्ड ,अनुग्रह सहायता जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है ।एवं योजनाओं से संबंधित पात्र हितग्राहियों आवेदन प्राप्त किए जा रहे है ।प्रत्येक वार्ड में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में नगर परिषद के सभी वार्डो में शिविर लगाए जा रहे हैं ।इसी क्रम में नगर वार्ड 14 एवं 15 में जनकल्याण अभियान शिविर लगाया गया जिसमें वार्ड नं 14 में शिविर में पार्षद नरेंद्र नागर के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनवर गौरी, पटवारी रमेश रैदास ,महिला बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, एवं समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat