एमडी की तस्करी करते हुए झाबुआ जिले के मेघनगर के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

डेस्क
रतलाम,03 दिसंबर:- रावटी थाना क्षैत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (एमडी) की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 20 ग्राम एमडी जिसकी कीमत बीस हज़ार भी बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशे के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। रावटी थाना पुलिस को बीते दिन गुरुवार को मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर आरोपी तस्कर हिमांशु पिता मिथलेश वर्मा जाति नाई निवासी थान्दला रोड़ मेघनगर जिला झाबुआ, सुरेन्द्रसिंह पिता चम्पालाल नायक निवासी रम्भापुर तेह. मेघनगर जिला झाबुआ को रावटी तिराहा शिवगढ़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ 20 ग्राम एमडी जिसकी कीमत बीस हज़ार को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।

jtvbharat
Author: jtvbharat