BJP किसान मोर्चा महामंत्री का भद्दापन.. मंदिर परिसर में पेंट खोलकर दिखा रहा प्राइवेट पार्ट

इंदौर में बीजेपी नेता द्वारा की गई गंदी हरकत का वीडियो सामने आया है वह भी मंदिर परिसर में।नेता का नाम कृष्णा देवड़ा है और वह बीजेपी के किसान मोर्चा राउ मंडल में महामंत्री पद पर है।

यह की हरकत
वायरल चल रहे तीन वीडियो में महामंत्री देवड़ा अपनी पेंट आधी खोलकर प्राइवेट पार्ट दिखा रहे हैं। यह वीडियो ग्वाल भैरव मंदिर का बताया गया है। वहीं के एक अन्य वीडियो में वह दीवार पर टिककर बैठे हैं और इसमें भी पेंट की चैन खोलकर प्राइवेट पार्ट दिखा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ दो – तीन अन्य साथी और हैं जो मजाक-मस्ती कर रहे हैं। एक वीडियो बना रहा है। इस दौरान वह मोबाइल से खुद की फोटो भी खींच रहे हैं।

वीडियो आने के बाद किया निष्कासित
इस मामले में मंडल अध्यक्ष रवि महेश चौधरी ने बताया कि यह जानकारी हमारे पास आई थी। हमने उन्हें निष्कासित कर दिया है। हालांकि यह भी है कि पता चला है कि कुछ महीने से उनका मानसिक इलाज चल रहा है और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

विधायक मधु वर्मा के कहने पर हुई थी नियुक्ति

jtvbharat
Author: jtvbharat