
अब तो भवन भी जर्जर होकर धराशाही हो गया
नही है कोई सुनने वाला देखने वाला
शासन प्रशासन को नही कोई चिंता
परवलिया(हरीश पँचाल)शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाए डाकघर से संचालित होती है और कई शासकीय दस्तावेज भी पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आमजन तक पहुचते है ऐसे में गाव परवलिया का डाकघर वर्षों से बंद है और यहां के ग्रामीणों को अपनी पोस्ट लेने थांदला तक जाना पड़ता है हालांकि वर्षों बाद अब पोस्ट गाव के लोगो को मिलती है लेकिन यहां पर पूर्व में पोस्ट ऑफिस संचालित था लेकिन वह सालों से बंद हो गया है यहां पोस्ट ऑफिस का भवन तक जर्जर होकर धराशाही हो गया लेकिन विभाग को इसकी कोई चिंता नही है
पोस्ट ऑफिस से कई सुविधाए
पोस्ट ऑफिस से कई सुविधाए प्राप्त होती है ऐसे में यहां के ग्रामीण ज़न इन शासकीय योजनाओं से वंचित हो जाते है जिसमे बचत खाता शुरू होता है साथ ही डाक भेजने पोस्टल आर्डर रेवेन्यू टिकट तक के लिए ग्रामीण ज़न को थांदला जाना पड़ता है जिससे समस्या आती है
इस सम्बंध में स्थानीय विधायक ने डाक विभाग को पत्र भी लिखा था लेकिन कोई समाधान नही हुआ
आसपास के कई गाव की पोस्ट परवलिया लगती है ऐसे में परवलिया ही नही बल्कि कई गाव के लोग प्रभावित होते है
भवन धराशाही लेकिन विभाग का कोई अधिकारी देखने तक नही आया न ही यहां आगे पुनः पोस्ट ऑफिस शुरू होने को लेकर कोई कदम उठाया
आधार कार्ड पेन कार्ड या सरकारी दस्तावेज पोस्ट ऑफिस के माध्यम से प्राप्त होता है ऐसे में कई बार स्थानीय पोस्ट ऑफिस बंद होने से आमजन को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है
शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधि इस समस्या को लेकर सजगता से समाधान करे ताकि गाव के लोगो को इस विभाग की योजना का लाभ उठा सके ओर थांदला तक नही जाना पड़े