
रविन्द्र खाण्डेकर
मंडलेश्वर – 1500 दिनों से अखण्ड निराहार महाव्रत साधना अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की मां नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा आज दोपहर लगभग 12 बजे मंडलेश्वर नर्मदा तट स्थित मां नर्मदा आश्रय स्थल पहुंचेगी। उक्त जानकारी देते हुए नगर परिषद मंडलेश्वर के अध्यक्ष नर्मदा भक्त विश्वदीप मोयदे ने बताया कि दादा गुरु के साथ 8 राज्यों के लगभग 800 नर्मदा परिक्रमा वासी भी पहुंचेंगे।दादा गुरु मंडलेश्वर में मां नर्मदा जी का पूजन करेंगे उसके बाद परिक्रमा वासी भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे । दादा गुरु मंडलेश्वर में लगभग 2 घंटे विश्राम करने के बाद फिर परिक्रमा यात्रा शुरू करेंगे दादा गुरु ग्राम नांद्रा में रात्रि विश्राम करेंगे ।