
परवलिया में चोरों का आतंक
सुने मकान का ताला तोड़कर गहने व नकद चुराए
पूर्व में हुई चोरियों के लिए आवेदन दिया, अब तक चोर नही पकड़े गए
इस चोरी के मामले में भी अभी आवेदन लिया है एफ आई आर दर्ज नहीं की
हरीश पंचाल
परवलिया/झाबुआ:- बीती रात गाव में एक सुने मकान में चोरों ने ताला तोड़कर गहने व लाखो रु नकद चुरा कर ले गए ।
जानकारी अनुसार शासकीय स्कूल के पास मेन रोड़ पर दीपक बहुगुणा अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां गए हुए थे तब रात में चोरों ने आगे दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर अलमारी में से लाखों के जेवरात व नकद चुरा ले गए ।
बैंक से लोन लिया था 2 दिन पहले
जानकारी अनुसार दीपक ने बैंक से 1 .20 लाख लोन लीया था वह रुपए भी चोरी हुए है।
गश्त में पुलिस की लापरवाही का आरोप
गांववालों के अनुसार पुलिस पूर्व में गश्त घूमती थी लेकिन अब गाव में चौकीदार रखा था जिसका खर्च भी गाव के लोग प्रतिमाह देते है
चौकीदार(गोरखे) के गाव में घूमने से पुलिस लापरवाही हो गई है और गश्त बंद कर दी है कुछ दिन पूर्व भी कुछ अज्ञात लोग गांव में देखे गए तब भी पुलिस को बताया था लेकिन ध्यान नही दिया गया।
गाव में 2 सालों से कई चोरियां हुई लेकिन पुलिस ने एक भी चोरी का खुलासा नही किया बल्कि चोरों की तलाश करने की सच्चे मन से शायद कोई कोशिश ही नहीं की गई।
गाव में पिछले 1 से 2 साल में करीबन 4से 5 चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस के सुस्त रवैया से एक भी चोरी का खुलासा नही हुआ जिससे कई न कई चोरों को चोरी करने की हिम्मत बढ़ती जा रही है ।
घटना स्थल पर वीभाग के डॉग भी लाए गए थे व फिंगरप्रिंट भी टीम द्वारा लिए गए है
गाव के लोगो को केवल पुलिस से सुरक्षा की उम्मीद रहती है लेकिन पुलिस उसमें भी नाकामयाब होती है ऐसे में ग्रामीण स्वयं को असुरक्षित महसूस करते है ।
चोरियों में आवेदन ले लिया जाता है लेकिन कायमी चोरी की दर्ज नही होती है ऐसे में आवेदन लेकर पुलिस निष्क्रिय हो जाती है ओर बगैर जांच पड़ताल के इतिश्री कर ली जाती है ।
इस घटना के बाद लोगो ने पुलिस गश्त न होने का आरोप लगाते हुए पूर्व में रहे चौकी प्रभारियो की सराहना की जिसमें नीलम सिंह और गोविंद भामदरे का नाम इनके रहते यहां गश्त सक्रियता से होती थी ।
घटना स्थल पर एसडीओपी राठी ने पहुचकर मामले का जायजा लिया है।
खबर लिखे जाने तक इस मामले में भी कायमी नही हुई थी।
पुलिस अधीक्षक संज्ञान लेकर ग्रामीणों की चोरों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश प्रदान करे।