गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाला विशाल नगर कीर्तन

बलवीर बग्गा के निवास पर किया भव्य स्वागत

कांटाफोड़ जितु सिंगी – गुरुसिंघ सभा कांटाफोड़ की संगत के द्वारा सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इसी कड़ी में गुरुवार को गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर विभिन्न समाजिक संगठनों एवं राजनितिक दलो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे वही बस स्टेंड पर भाजपा जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा मित्र मंडल नगर परिषद कांटाफोड़ दी सुजान पब्लिक स्कूल एवं सतपाल रेस्टारेंट पर स्वागत किया गया।उद्योगपति बलवीर सिंह बग्गा के निवास पर पंज प्यारो की चरण पखारकर अगवानी कर समाजजनों को स्वल्पाहार कराकर भव्य स्वागत किया गया। अंत में नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब पंहुचा वहाँ आतिशबाजी के साथ ही गुरु नाम के जयकारें लगाये गए। गुरु पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है। समस्त सिख समाज के द्वारा गुरु पर्व को बहुत ही सौहार्द शांति पूर्ण ओर गुरु की मर्यादा अनुसार मनाया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat