वृक्ष ही धरती का असली श्रृंगार,अपने जन्मदिन पर लगाए एक पौधा : विधायक मुरली भंवरा

अनुभूति कैंप में विद्यार्थियों को बताया वन संपदा का महत्व

राजेंद्र योगी इंदौर फर्स्ट

बागली : वन विभाग एवं ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा वन क्षेत्र मे रह रहे स्कूली विद्यार्थियों में वन व वन्य प्राणी के बारे में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से अनुभूति कैंप का आयोजन कुपगांव के जंगलों में किया गया। अनुभूति कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा सम्मिलित हुए।विधायक भंवरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की वृक्ष ही धरती का असली श्रृंगार है,वन और वन्य जीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है।विद्यार्थी ही क्षेत्र का भविष्य है,आपको भी वन के रक्षक की भूमिका निभानी है।विधायक श्री भंवरा ने विद्यार्थियों को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने की अपील की।इस अवसर पर मुरली राठौर,वन उपज समिति के अध्यक्ष रामनिवास राठौड़ ,सेवन्या खुर्द के शासकीय विद्यालय के प्राचार्य बद्रीलाल तंवर,सोमेश उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की जानकारी रेंजर गजानन बिरला ने दी।अतिथियों का स्वागत शेलेंद्र भारद्वाज,डिप्टी रेंजर राकेश सिसोदिया,दिनेश बनेडिया,रामनिवास कलम,स्थाई कर्मचारी अध्यक्ष शौकत शाह,सुरक्षा श्रमिको ने किया।इसके पूर्व शासकीय विद्यालय सेवन्याखुर्द के 126 विद्यार्थियों को प्रातः जंगल भ्रमण करवाया गया।ग्रामीणों को लघुपज संग्रह की जानकारी दी।रेंजर बिरला ने बताया की इस वर्ष की थीम
“मैं भी बाघ” और “हम है बदलाव” थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ कार्यक्रम अंतर्गत पर्यावरण संवर्धन पर भी जोर दिया गया। वन्य प्राणी और जंगल से जुड़े विषयों पर प्रतियोगीता भी आयोजित की गई थी।प्रथम 3 विजेताओं को अतिथियों ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सेन व नेमीचंद कारपेंटर ने किया व आभार रेंजर ने माना।

jtvbharat
Author: jtvbharat