
लोकेशन-भानपुरा संवाददाता-कमल राठौर
आज ग्राम संधारा में अशासकीय मयूर मिडिल स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न हुवा जिसमे जिला पंचायत मंदसौर की उपाध्यक्ष जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष डॉ.मनुप्रिया यादव, पूर्व प्रदेश युवा भाजपा उपाध्यक्ष विनीत यादव, जनपद पंचायत भानपुरा अध्यक्ष विजय पाटीदार, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री किसान नेता त्रिलोक पाटीदार, भानपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया, ग्रामपंचायत संधारा सरपंच चांदमल पाटीदार, पूर्व जनपद सदस्य ब्रजमोहन बैरागी, पूर्व उप सरपंच मनोहरलाल पाटीदार ,पूर्व जनपद सदस्य नारायणदास वधवा, पूर्व सरपंच विनोद ठोरा, श्रीमती प्रीति आनंद ठोरा समाज सेवी, सुनारी ग्राम पंचायत सरपंच प्रह्लादसिंह चौहान, मनोहर मालवी,सुनील जैन,महेंद्रसिंह गोतम,महेश राठौर, गोपाल राव, अशोक चौहान, अशोक शर्मा रिटायर्ड अध्यापक, राहुल गामी मंडलम अध्यक्ष भैसोदा महावीर पाटीदार, कारुलाल प्रजापति, सीताराम गुप्ता, पत्रकार प्रतीक बापना,फूलचंद माली,पारस पाटीदार डॉ.राजू पाणकिया छात्र छात्राओं के माता पिता आदि ने सहभागिता निभाई।वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय के सभी 215 छात्र छात्राओं को सर्दी के मौसम से बचने के लिए 215 स्वेटर पुरस्कार स्वरूप भेट किए गए।विद्यायल के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव में खेलकूद प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता चेयररेस,मेहदी ,कब्बड़ी बलून प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता जैसी कई प्रतियोगिताएं करवाई गई और आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में बहुत ही शानदार प्रस्तुतिया दी गई जिसमे देश की अलग अलग संस्कृति की झलक दिखाई दी जिसमे देश भक्ति राजस्थानी,भक्ति गीत,कॉमेडी,बच्चो में मोबाइल से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बतलाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार विद्यालय प्रधानाध्यपक उषा पाटीदार द्वारा किया गया।