
मनीष मीणा
पीथमपुर। सेक्टर एक थाना अंतर्गत लोन की किस्त नहीं चुकाने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी ने प्रकरण दर्ज करवाई कि शनिवार को दोपहर 2:30 बजे वह अपने घर पर था, तभी अमित सरगरा नामक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ उसके घर आया। फरियादी ने बताया कि अमित और उसके साथियों ने लोन की किस्त के संबंध में बात करते हुए उसे नंगी नंगी गाली-गलौच की। जब फरियादी ने कहा कि वह 20 _22 तारीख तक तनख्वा मिलते ही किस्त का भुगतान कर देगा, तो आरोपी गुस्से में आ गए और ग्राहक की गाड़ी में लात मारते हुए उसका ताला तोड़ने लगे। इस दौरान आरोपियों ने फरियादी को धमकी दी कि वह गाड़ी को ले जाएंगे और अगर किसी ने बीच में आकर विरोध किया, तो उसे जान से मार देंगे। टीआई ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।