
जिला ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर – धूलकोट ब्लॉक के आदिवासी ग्राम खातला निवासी रतीलाल प्रभु कनासे का चयन एमपी पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2022 की परीक्षा में जनपद पंचायत सीईओ के पद पर हुआ है रतीलाल फिलहाल शहडोल जिले में पटवारी के पद पर पदस्थ है उन्होंने यह सफलता चौथे प्रयास के बाद की है अब उनका फाइनल सिलेक्शन जनपद सीईओ के पद पर हुआ है उन्हें 11 रैंक मिली है
रतीलाल ने बताया कि उनके परिवार में मां, पिता और एक भाई है जो मजदूरी करते हैं जिले से हर साल मजदूरी के लिए काफी संख्या में आदिवासी परिवार दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं रतीलाल के अनुसार मां, पिता और भाई इन दिनों महाराष्ट्र में मजदूरी के लिए गए हुए हैं
2023 में बने पटवारी
रतीलाल कनासे ने बताया कि मैंने स्कूली शिक्षा बुरहानपुर जवाहर नवोदय स्कूल से हासिल की इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से कॉलेज किया इस दौरान पढ़ाई करते हुए व्यापंम परीक्षा पास की 2023 में ही शहडोल में पटवारी की नौकरी मिली
2017 से कर रहे थे तैयारी
इसके बाद भी पढ़ाई जारी रखी और चौथे अटेम्प्ट में मुझे जनपद सीईओ बनने का मौका मिला उन्होंने कहा इसके लिए मैं कॉलेज के दौरान 2017-18 से ही तैयारी कर रहा था