
ब्यूरो
अलीराजपुर :- पुलिस लाईन ग्राउंड में नागर सिंह चौहान मंत्री-अनुसूचित जाति विकास म प्र शासन के मुख्य आतिथ्य में कोरोना संक्रमण के दौरान बेहतर काम करने वाले पुलिस अफसर-जवानों का दिनांक 20.01.2025 को शाम 04:00 बजे सम्मान किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जिलेवार कर्मवीर योद्धा पदक और प्रमाण पत्र देने के लिए अफसर-जवानों की सूची जारी की गई थी। इसके तहत प्रदेशभर के 39 हजार 185 अफसर-जवानों का सम्मान किया जा रहा है इनमें अलीराजपुर जिले के 142 अफसर-जवान शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि कोरोना संक्रमण की शुरुआत से लेकर अब तक लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्कृष्ट काम करने वाले अफसर और जवानों को सम्मानित किए जाने हेतु जिलेवार प्रस्ताव मांगे गए थे। नामों की छानबीन समिति द्वारा जांच करने के बाद इनकी सूची जारी की गई है। अलीराजपुर जिले के 142 अफ़सर- जवानों को नागर सिंह चौहान मंत्री-अनुसूचित जाति विकास म प्र शासन के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती सेना पटेल विधायक जोबट, संतोष (मकु) परवाल जिला अध्यक्ष भा ज पा एवं डॉ अभय अरविंद बेडेकर कलेक्टर अलीराजपुर के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा। पदक अलंकरण समारोह का आयोजन जिला पुलिस बल अलीराजपुर में किया जा रहा है ।
दिनांक 20.01.2025 को शाम 04:00 बजे नगर के सभी गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार कर्मवीर योद्धा पदक अलंकरण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है ।