राजेश नाहर,खेतिया,,,, भाजपा में सामाजिक कार्य व संगठन के लिए किए कार्यों की इज्जत होती है हर कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है,संगठन के लिए किए गए योगदान का ही परिणाम है कि ऐसे कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया जाता है- उक्त बात नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष अजय यादव ने खेतिया पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहीं।
विधायक श्याम बर्डे के साथ यादव जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार खेतिया पहुंचे भाजपा मंडल खेतिया के अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि पूरे जिले में खेतिया मंडल की चमक सबसे अलग रहती है, हर चुनाव में भाजपा ने हमेशा यहां से बाजी मारी ,जिले में हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी ,कार्यकर्ताओं को एक साथ रहकर अपना काम करना है और हर विजय में अपना योगदान देना है।
क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे के जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आज पहुंचे यादव के साथ विधायक श्री बर्डे ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है यह जनकल्याण कार्यों के लिए हर कदम पर आम जनों के साथ है, ऐसे में संगठन का दायित्व महत्वपूर्ण है देश प्रदेश की सरकार के जन उपयोगी योजनाओं को आम जनों कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएं, जहां तक अजय यादव का सवाल है वे 20 वर्ष की उम्र से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहे तब से लेकर आज तक उनकी सक्रियता बनी हुई है हर बात की बारीकी से अध्ययन करते हैं। कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शहर के टैगोर चौक पर विधायक के जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ हुआ। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खेतिया में विधायक जी शनिवार को आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निदान करेंगे। श्री यादव के खेतिया पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ टैगोर चौराहे पर एकत्रित हो गई इस दौरान आतिशबाजी कर पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष दशरथ निकुम, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण बागुल, श्याम हरसोला, पार्षद सचिन पटेल, सूर्यकांत एसिकर, देवा सोनीस पार्षद प्रतिनिधि नवीन मोरे कपिल शाह, विजय चौधरी ,नंदू जैन, अमर सिंह मनोहर महाले,पवन शर्मा,साहेबराव पाटिल,सुवर्णा जैन सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्र से आए कार्यकर्ता व महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता का पूजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी,,के चित्र पर माल्यर्पण किया,कार्यक्रम का संचालन सचिन चौहान ने किया
यादव ने हमारे प्रतिनिधि राजेश नाहर से बात करते हुए जिले में संगठन को मजबूत करने के साथ सभी चुनाव में भाजपा की जीत का विश्वास व्यक्त किया,।वर्तमान में जिले में एकमात्र विधायक पानसेमल क्षेत्र है जबकि तीन कांग्रेस से इस सवाल पर यादव ने कहा कि पानसेमल सहित चारो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विजय होगी,,भाजपा संघठन पूर्व से ही मजबूत है इसे कार्यकर्ताओं की ताकत से ओर अधिक मजबूत करेंगे,हर चुनावों में भाजपा की ही विजय होगी