जीवन रक्षक दवाइयां सस्ते दामों पर मिलेगी ,सांसद ने किया जन औषधि केंद्र का शुभारंभ,

राजेश नाहर
खेतिया ,,,,शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी मूलभूत आवश्यकता है केंद्र सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर आम जनों के लिए दृढ़ संकल्पित है आयुष्मान कार्ड से जहां आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का इलाज संभव हो सका है वही आज जन औषधि केंद्र के शुभारंभ के साथ ही जनरक्षक दवाइयां अब यहां सस्ते दामों पर मिल सकेगी उक्त बात खरगोन बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने खेतिया में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख संस्था के जन औषधि केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित आम जनों को संबोधित करते हुए कही।
सांसद पटेल ने कहा की औषधि केंद्र से दवाई किफायती दामों पर मिलेगी जिससे हर आमजन दवाई क्रय कर सकेगा, सरकार की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य है जिसके चलते खेतिया शहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी प्रारंभ हो गया है। कृषकों के लिए जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के द्वार खुले है।
जिला सहकारी बैंक के सीईओ पी एस धनवाल ने कहा कि सहकारिता द्वारा कृषि व कृषको के लिए सुविधाओं के साथ सहकारिता के माध्यम से सस्ती व सुलभ दवाइयां अब जन औषधि केंद्र से प्राप्त हो सकेगी।
संस्था के द्वारा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की शुरुआत अतिथियों ने फीता काटते हुए पंडित राजेंद्र कुलकर्णी ने विधिवत पूजन व मंत्रोच्चार कर विधिवत शुभारंभ कराया कार्यक्रम में नगर पंचायत खेतिया के अध्यक्ष दशरथ निकुम नगर पंचायत पानसेमल के अध्यक्ष शैलेश भंडारकर ,मंडल भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप निकुम,श्याम हरसोला,अनूप मिश्रा, पार्षद गण,पार्षद प्रतिनिधि, जनपद सदस्य व अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में सांसद ने भगवान धनवंतरी का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं जिला सहकारिता रजिस्टार सुरेश सांलवे,अनुविभागीय अधिकारी पानसेमल रमेशचंद्र सिसोदिया, तहसीलदार सुनील सिसोदिया, सहित सहकारी क्षेत्र के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुए कार्यक्रम में संस्था के प्रशासक राजेंद्र सिरसाट ने कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन , बैंक, जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों के साथ शाखा प्रबंधक गौरव शुक्ला एवं संस्था के प्रबंधक प्रकाश ठाकरे सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र द्वारा लंबे समय तक जिन बीमारियों में मरीज मरीज को लंबे समय तक दवाइयां लेनी होती है उनसे उन पर अधिक आर्थिक पर होता है जिसके चलते भारत सरकार के औषधि विभाग द्वारा सहकारिता के माध्यम से न्यूनतम दरों पर औषधि केंद्र प्रारंभ कर दवाई उपलब्ध कराई जा रहे हैं प्रधानमंत्री औषधि केंद्र पर बाजार दलों से लगभग 50 से 90% कम दरों पर दवाइयां उपलब्ध होगी।
सांसद द्वारा स्थानीय प्रतिनिधियों से बात करने पर उन्होंने जन औषधि केदो के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए खेतिया शहर के नागरिकों को मिली जन औषधि केंद्र की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। ज्ञात रहे की 5 अक्टूबर 2024 को सांसद द्वारा खेतिया शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर बने नए भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया गया किंतु अब तक वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर का स्तर की कोई भी व्यवस्था व चिकित्सा स्टाफ अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया है प्रतिनिधि के सवाल पर सांसद पटेल ने कहा कि यह बात हमारे संज्ञान में है शासन द्वारा नई भर्तियों के माध्यम से शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सीय स्टाफ की पूर्ति की जाएगी एवं चिकित्सीय उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
बड़ी संख्या में उपस्थित आम जनों में किसानों ने कहीं खेतों की ओर जाने वाले मार्ग निर्माण को लेकर सांसद को ज्ञापन सौपा वहीं खेतिया शहर के चौराहों के नामकरण के लिए भी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सोप कार्यवाही की मांग की

jtvbharat
Author: jtvbharat