श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर एमडीबीएम स्कूल ने सजाई भव्य झांकी

पर्वत सिंह राजपूत

उदयपुरा/नगर उदयपुरा के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी संस्थान एमडीबीएम हायर सेकेंडरी स्कूल ने श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर श्री राम दरबार को लेकर एक मनमोहक झांकी सजाई जिसमें श्री राम मंदिर का मॉडल एवं नन्हे मुन्ने बच्चे श्री राम लक्ष्मण सीता की वेशभूषा धारण किए रथ पर सवार होकर चल रहे थे नगर के गणमान्य नागरिकों ने इस झांकी को खूब सराहा एवं स्थानीय नगर परिषद उदयपुरा के तत्वाधान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने एक सुंदर, कलात्मक रंगोली सजाई जिसके माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को ऊर्जावान बनाने का संदेश प्रेषित किया सभी लोगों ने इस कलात्मक रंगोली की डिजाइन की बारीकियों एवं विभिन्न मनमोहक रंगों का प्रयोग करने पर उसकी बढ़ चढ़कर तारीफ की*स्कूल संचालक व प्राचार्य श्री विकास वर्मा ने सभी लोगों को प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर बधाई दी एवं सबसे समाज में सामंजस्य स्थापित कर भारत के गौरव को और अधिक बढ़ाने की कामना की

jtvbharat
Author: jtvbharat