रूपरा चौराहा स्थित श्री देवनारायण मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन—-।

गरोठ–समस्त रूपरा ग्रामवासियों के अथक प्रयासों से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी
ग्राम रूपरा चौराहा श्री देवनारायण मंदिर परिसर में
सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । जिसके तहत
21 जनवरी को कलश यात्रा निकाली गई,जो गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, प्रख्यात भागवताचार्य
पंडित श्रीतिलकराज शास्त्री वृंदावन धाम( पिछला वाले) के मुखारविंद से कथा श्रवण कराई जा रही है।कथा के तीसरे दिन शिव पार्वती विवाह आयोजित किया गया। जिसमें भक्तजनों द्वारा कन्यादान किया गया।
कथा का समय दोपहर
12:00 से 3:00 तक रहेगा।
भक्तजनों तथा आगुंतकों के लिए नियमित
भंडारा भी आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति ने समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से कथा महोत्सव में सहभागिता निभाने का आह्वान किया है। उपरोक्त जानकारी सुरेश मैहर रुपरा ने दि।

jtvbharat
Author: jtvbharat