पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए जिला कलेक्टर नीमच द्वारा किशोर बागड़ी को किया सम्मानित,

राजू पटेल
नीमच:- 26 जनवरी 2025 को आयोजित जिला स्तरीय भारत पर्व के अवसर पर गांधी वाटिका स्थित टाऊन हॉल परिसर में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय अशासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए आयोजित कार्यक्रम के पश्चात स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के अध्यक्ष किशोर बागड़ी को जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर एडीएम मेडम लक्ष्मी गामड़,अपर कलेक्टर शहरी विकास परियोजना अधिकारी चन्द्रसिहं धार्वे,एस डी एम मेडम किरण आंजना आदि उपस्थित थे, किशोर बागड़ी विगत 30 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, इनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से 10 हजार एवं संस्था के माध्यम से अब तक 50 हजार से अधिक पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का काम किया गया है, श्री बागड़ी संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष पद पर सेवारत हैं संस्था द्वारा प्रतिवर्ष 2 हजार से अधिक पोंधे रोपित किए जाते हैं, पोधो की विशेष देखभाल के कारण इनके द्वारा रोपित पोंधे शत प्रतिशत जीवित रहते हैं , श्री बागड़ी को पुर्व में भी कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है, श्री बागड़ी विगत 10 वर्षों से स्वच्छता के क्षेत्र में भी सेवारत हैं, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य पर सम्मानित होने पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्री बागड़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है,

jtvbharat
Author: jtvbharat