एमडीबीएम स्कूल उदयपुरा में प्रथम आने पर गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित एवं स्थानीय सिविल जज व अन्य वकीलों ने किया प्रोत्साहित

पर्वत सिंह राजपूत

रायसेन/नगर उदयपुरा की प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम संस्थान हायर सेकेंडरी संस्थान एमडीबीएम हायर सेकेंडरी स्कूल ने उत्साह पूर्वक ढंग से गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया और साथ ही प्राचार्य विकास वर्मा को विगत सप्ताह हुई राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ रंगोली प्रतियोगिता में सर्वोत्कृष्ट कार्य फर्स्ट प्राइज के लिए शील्ड प्रदान कर पुरुष्कृत किया गया

गौरतलब है कि एमडीबीएम स्कूल ने केंद्र सरकार द्वारा भारतीय दंड संहिता IPC 1862 को बदलकर भारतीय न्याय संहिता BNS 2024 लागू करने व अंग्रेजों की बनाई कानून की नेत्रहीन देवी की जगह कानून की भारतीय देवी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर एक मॉडल प्रस्तुत किया जिसमें कई छात्र-छात्राएं एडवोकेट, जज, कानून की देवियां बनकर इस अवसर की शोभा बढ़ा रहे थे

उदयपुरा के गणमान्य नागरिकों ने शाला के भारतीय न्याय संहिता BNS 2024 लागू करने के मॉडल की जमकर सराहना की एवं यह कानून की देवी की झांकी नगर में आकर्षण का केंद्र रही

स्कूल संचालक व प्राचार्य विकास वर्मा ने सभी प्रतिभागी बच्चों की रचनात्मकता पर उन्हें बधाई दी एवं सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी

jtvbharat
Author: jtvbharat