न्यू चाइल्ड फ्यूचर एकेडमी में द्वितीय वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया

शिक्षकों का किया गया सम्मान
संजय राठौर
मोहन बड़ोदिया…..मोहना: नगर में न्यू चाइल्ड फ्यूचर एकेडमी मोहना में द्वितीय वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय पगारे एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य अक्षय चंद्रवंशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने अपनी अद्भुत और मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं, जिनमें समाजिक मुद्दों और नैतिक मूल्यों पर आधारित नाटकों और गीतों का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से क्लास फर्स्ट के छात्रों ने मोबाइल के दुष्प्रभाव पर आधारित प्रस्तुति दी, जिसने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह प्रस्तुति न केवल मनोरंजक थी, बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती है।
कार्यक्रम के दौरान मोहना के समस्त शिक्षकों का सम्मान किया गया, जिसमें उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान को सराहा गया। प्रिंसिपल अखिलेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा उद्देश्य छात्रों में न केवल शैक्षिक बल्कि नैतिक और सामाजिक मूल्यों का विकास करना है। यह वार्षिक उत्सव हमारे बच्चों और शिक्षकों की मेहनत और लगन का परिणाम है।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागी बच्चों और शिक्षकों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। न्यू चाइल्ड फ्यूचर एकेडमी ने इस उत्सव के माध्यम से न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि एक आदर्श शैक्षिक वातावरण का उदाहरण प्रस्तुत किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat